टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि अंबाती रायडू को 2019 वनडे वर्ल्ड कप टीम में नंबर चार के बल्लेबाज के तौर पर होना चाहिए था। वनडे वर्ल्ड कप 2019 के लिए अंबाती को टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई थी, यही नहीं टूर्नामेंट के दौरान कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हुए थे, लेकिन फिर भी उन्हें मौका नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी, लेकिन कुछ दिनों के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की।
साल 2018 में अंबाती रायडू यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे और इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा पाए थे। 33 साल के रैना ने कहा कि वो इससे खुश नहीं थे। ये दौरान रैना का भी आखिरी इंटरनेशनल दौरा था। रैना ने कहा कि मैं चाहता था कि अंबाती भारत के नंबर चार बल्लेबाज रहें क्योंकि वो काफी कड़ी मेहनत कर रहे थे। उन्हें जितना भी मौका मिला अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फिर भी वो वहां नहीं थे। मैं भी साल 2018 के इंग्लैंड दौरे का मजा नहीं उठा पाया, क्योंकि रायडू के फिटनेस टेस्ट में असफल होने के बाद अजीब वातावरण बन गया था। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था क्योंकि उन्हें फेल करके मुझे उनकी जगह चुना गया था।


0 Comments