Business को बढ़ाने के लिए ये टिप्स आपके लिए हो सकते हैं फायदेमंद -:
लॉकडाउन के चलते सभी बिज़नेस को नुकसान हुआ है और अभी भी हो रहा है और आने वाले समय में भी इसका और बुड़ा असर हो सकता है | ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती इस बात की है की बंदी के इस टाइम में कैसे अपने बिज़नेस को बचाएं और आगे बढ़ाएं । और ऐसा करने लिए आपको अपने बिज़नेस मॉडल में कुछ बदलाव करना बहुत जरुरी हो गया है।
अपने बिजनेस मॉडल को बदलिए
इस बंदी के समय में अपने बिज़नेस को बचाने के लिए हर कोई जो कर सकता वो कर रहा है ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेके आये हैं जिससे आप अपने बिज़नेस को बच भी सकते है और बढ़ा भी सकते हैं।
जितना हो सके कॉस्ट कटिंग करें
मौजूदा स्थिति को देखते हुए आपको अपने बिजनेस को बचाने के लिए कॉस्ट कंटिंग को अपनाना बेहद जरुरी है। व्यर्थ के खर्चों से बचें और जितना हो सके खर्च कम करें। इस दौरान जितना पैसा आप बचाएंगे उतना आपके और आपके बिजनेस के लिए बेहतर होगा। ऐसे में जितना हो सके खर्च कम करें और ज्यादा से ज्यादा पैसा बचाएं और अपने बिजनेस को बढ़ाने में उसका उपयोग करें। इसके साथ ही अगर हो सके तो अपने फीस और सर्विसेज चार्ज को कम रखें। इससे आपको भले ही मुनाफा कम होगा। लेकिन आपकी पहुंच ज्यादा से ज्यादा कस्मटर तक होगी
व्यापार को फ्लेक्सिबल रखें
बंदी के चलते सभी लोग घरों में है। ऐसे में लोगों का बाजार आना मुश्किल हैं। जिसके चलते आपको अपने व्यापार को जितना हो सके उतना फ्लेक्सिबल बनाने की जरुरत है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आप पहुंच सके। जिसके लिए आपका ये जानना बेहद जरुरी है कि आपके ग्राहकों को क्या चाहिए और क्या उनकी जरुरतें है। उसे ध्यान में रखते हुए अपने व्यापार को फ्लेक्सिबल बनाएं।





0 Comments